यूपी के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी ने दुनिया को कहा अलंविदा

Aazad Staff

Nation

योगी आदित्‍यनाथ ,राहुल गांधी सहीत कई नेताओं ने बनवारी लाल जोशी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का शुक्रवार की रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। बनवारी लाल जोशी काफी समय से बिमार चल रहे थे। इन्हे 20 दिन पहले इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब दस साल पहले उनके हृदय में वाल्व बदले गए थे। उनके संक्रमित हो जाने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। वह सेप्टिक शाक (उसी संक्रमण के फलस्वरूप होने वाले हृदयाघात) से चल बसे।

बनवारी लाल जोशी का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटी खाटू में 27 मार्च 1936  को हुआ था। जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर राजस्थान पुलिस में साल 1957 में शुरु की थी। इसके बाद वो पुलिस सेवा में अधिकारी भी रहे। साल 1991 में पुलिस की नौकरी छोड़ उन्होंने खुद को समाजिक कार्यों से जोड़ लिया।

वह 2009-2014 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे। उससे पहले वह 2004-2007 तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे थे। उन्होंने मेघालय एवं उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं थीं। 2007 में मेघालय के राज्यपाल के पद पर भी रहे। वहीं उत्तराखंड में अक्टूबर 2007 से जुलाई 2009 बतौर राज्यपाल नियुक्त रहे।

योगी आदित्‍यनाथ ने भी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं बनवारी लाल जोशी के निधन पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा कि जोशी जी  के निधन की खबर से बेहद दुख पहुंचा है। गहलोत ने लिखा कि वो मेरे बेहद करीबी थे, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.