पू्र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में हुए भर्ती

Aazad Staff

Nation

चेकअप के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली के एम्स में किया गया भर्ती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक अचानक उनकी तबियत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स ले जाया गया है। हालांकि कि खबरें ये भी आ रही है कि अटल बिहारी वाजपेयी को नियमित जांच के लिए एम्स में भेजा गया है। उनकी जांच एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में हो रही है। 

बता दें कि सोमवार को बीजेपी ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टी करते हुए कहा है कि डॉक्टरों की सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ हैं और अपने सरकारी आवास पर ही डॉक्टरों की निगरानी में रहते आ रहे हैं।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे है। वे साल 2009 से व्हीलचेयर पर हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.