लालू यादव: चारा घोटाले में आज आ सकता है फैसला

Aazad Staff

Nation

चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में 3 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन हुआ था। इसपर आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले के चौथे मामले में सोमवार दोपहर तक फैसला आ सकता है। बहरहाल इन दिनों लालू यादव की तबीयत खराब चल रही है। लालू इलाज के लिए रांची इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।

रिम्स के डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव को पेरिएनल एब्सिस की बीमारी है। उनके मलद्वार में जख्म हो गया है। इसके अलावा उन्हें डायबीटीज और हाइपर टेंशन भी है। उन्हें डॉक्टरों ने खिचड़ी, रोटी, हरी सब्जी, दाल और दही लेने की सलाह दी है। इससे पहले शनिवार को ही चारा घोटाले के चौथे मामले में फैसला आने वाला था जिसे टाल दिया गया था।

लालू के अलावा जगन्नाथ मिश्र को सीबीआई की विशेष अदालत ने चाईबासा कोषागार से 35 करोड़, 62 लाख रुपये का गबन करने के केस में ये सजा सुनाई थी। बता दें कि यह गबन 1995 से 1996 के बीच हुई थी। मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 11 अप्रैल 1996 को रिपोर्ट दर्ज की थी। चारा घोटाले में लालू प्रसाद के खिलाफ पांच मुकदमे सीबीआई ने दर्ज किए है।  कोर्ट ने लालू यादव पर 10 लाख और जगन्नाथ मिश्रा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।  

गौरतलब है कि फरवरी महीने में चारा छोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो को साढ़े तीन साल की जेल और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.