बांद्रा की स्‍लम बस्‍ती में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर

Aazad Staff

Nation

बांद्र के नरगिस दत्त नगर के स्लम बस्ती में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकलक‍र्मी की 9 गाड़ियां पहुंच चुकी है, आस पास के मकानों को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा दिया गया है। इस आग ने कई झुग्‍गी-झोपडि़यों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बांद्रा के नरगिस दत्त नगर के स्लम बस्ती में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच चुकी है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग बुझाने में थोड़ी परेशानी आ रही है। इसे बुझाने के लिए मौके पर 10 वाटर टैंकर, 12 फायर इंजन, 4 एम्बुलेंस पहुंची हुई हैं।

इसके अलावा फायर डिपार्टमेंट के 50 से ज्यादा कर्मचारी आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आस पास के लोगों ने आग लगने की वजह तेज विस्पोर्ट बताया है, और ये विस्पोर्ट खाना पकाने वाले सिलेंडर से हुआ है हालांकि पुलिस इस मामले में छान बिन कर रही है। बता दें कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है।

वहीं मुंबई के बांद्रा में आज सुबह एक रिहाइशी इमारत में भी भीषण आग लग गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। मौके पर दमकल विभाग की 16 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच चुकी है। रिहाइशी इमारत  में आग लगने की की वजहों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.