फिल्म पद्मावत के विरोध में तेज हुई हिंसा फूंके गए पुतले

Aazad Staff

Nation

हिंसा करने वाले BJP कार्यकर्ता - अखिलेश यादव

लंबे समय से विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत आखिरकार रिलीज तो हो गई लेकिन फिल्म को लेकर जगह जहग पर हिंसा और प्रदर्शन जारी है। भारी सुरक्षा के इंतजाम के बीच कई जगहों पर तोड़फोड़ की खबर आ रही है। कई जगहों पर हिंसा के कारण फिल्म को रिलीज ही नहीं किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के सिनेमाघरों मालिकों ने ऐलान करते हुए कहा कि वे इस फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे।

फिल्म पद्मावत को लेकर  यूपी के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोग बीजेपी के कार्यकर्ता है। उन्होने कहा कि ये एक बड़ी विडंबना है कि प्रदर्शन भी खुद करा रहे, लाठी भी खुद चला रहे है। योगी सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। वहीं वाराणसी में सिनेमा हॉल के बाहर से पुलिस ने एक शख्स को आत्मदाह की कोशिश करते हुए पकड़ा है।

हरियाणा में राज्य में फिल्म को लेकर अघोषित बैन जैसे हालात हैं। करणी सेना की धमकी के कारण 80 फीसदी थियेटर मालिकों ने पद्मावत को नहीं दिखाने का फैसला किया है। शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल सहित कई शहरों में धारा 144 लगाई है। 

पाकिस्तान सेंसर बोर्ड की ओर से पाकिस्तान में पद्मावत को दिखाए जाने की मंजूर दी गई है। बताया जा रहा है कि बिना किसी कांट-छांट के पद्मावत पाकिस्तान में दिखाई जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.