25 को गोरखपुर पहुंचेगी अटल जी की ‘अस्थि कलश यात्रा’

Aazad Staff

Nation

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 16 अगस्‍त को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्‍कार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश की 100 नदियों में उनकी अस्थियों को विसर्जित करने की घोषणा की थी।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की अस्थि कलश यात्रा 25 अगस्त को गोरखपुर आएगी। भारत रत्‍न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियां राप्‍ती नदी में 25 अगस्‍त को विसर्जित की जाएंगी। पहली यात्रा गोरखपुर मंडल के लिए 24 अगस्‍त को सुबह 10 बजे चलकर फैजाबाद, बस्‍ती होते हुए गोरखपुर के सहजनवां पहुंचेगी। यहां से ये यात्रा सुकरौली, हाटा, कुशीनगर, कसया, रामजानकीनगर होते हुए पडरौना पहुंचेगी।  वहां से खड्डा, सिसवा होते हुए महराजगंज आएगी।

और ये भी पढ़े : आज चार राज्यों में निकलेगी अटल जी की 'अस्थि कलश यात्रा'

इसके बाद 25 अगस्‍त की सुबह पुनः 10 बजे यात्रा प्रारम्‍भ की जाएंगी जो शिकारपुर, परतावल, श्‍यामदेउरवां, भटहट, बदगदही, गुलरिहा, झुंगिया बाजार, मेडिकल कालेज रोड, असुरन चौक, गोलघर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राज्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और आजमगढ़ में केन्‍द्रीय रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा शामिल जैसे कई नेता सम्मिलित होंगे। उसके बाद अस्थि कलश यात्रा विसर्जन के लिए राप्‍ती नदी के राजघाट तट पर पहुंचेगी। और इसी जगह अटल जी का अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.