पीएफ अकाउंट से पूरे पैसे निकालने पर लग सकती है रोक, ये है वजह

Aazad Staff

Nation

अपने कुल जमा पैसे से महज 60 फीसदी रकम ही निकाल सकेंगे।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 26 जून को होनी है। इस बैठक में पीएफ अकाउंट से सिर्फ 60 फीसदी रकम निकालने की इजाजत वाले प्रस्ताव पर चर्चा की जानी है। बता दें कि यह चर्चा ईपीएफओ ने पीएफ निकालने के बढ़ते मामलों को देखते हुए रखा है।

अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो आप अपने कुल जमा पैसे से महज 60 फीसदी रकम ही निकाल पाएंगे। यह नियम जिनकी नौकरी चली जाती है, उन पर भी लागू होगा। यानी नौकरी जाने के बाद भी आप अपने पीएफ अकाउंट से पूरे पैसे नहीं निकाल पाएंगे। इससे ऐसे लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती है।

ये है वजह- हाल के वर्षों में बड़ी संख्‍या में ईपीएफओ सब्‍सक्राइबर्स द्वारा अपने पीएफ अकाउंट की पूरी रकम निकालने के कारण संगठन की चिंता बढ़ गई है। ईपीएफओ ने प्रस्‍ताव दिया है कि जो लोग प्राइवेट सेक्‍टर में काम करते हैं और फॉर्मल सेक्‍टर के हिस्‍से हैं, उन्‍हें कुल जमा राशि का महज 60 फीसदी निकालने की ही अनुमति दी जाए।

जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ के इस प्रस्‍ताव पर कानूनी विवाद छिड़ सकता है, क्‍योंकि बड़ी संख्‍या में लोग पूरी रकम निकालना चाहते हैं. कुछ मामलों में इम्‍पलॉई को पिछले संगठन की तीन महीने की सैलरी के बराबर रकम ही पीएफ अकाउंट से निकालने की अनुमति दी जा सकती है. हालां‍कि इसके लिए आवेदन वे नौकरी जाने के कम से कम एक महीने बाद ही कर सकते हैं.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.