कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Aazad Staff

Nation

एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में पी. चिदंबरम से हो सकती है पूछ ताछ

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement derectorate) ने छापेमारी की है। ये छापेमारी दिल्ली और चेन्नई में की गई है। हालांकि इस छापेमारी के बाद चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा है कि ईडी को इस छापेमारी में कुछ नहीं मिला है।

गौरतलब है कि ईडी ने एयरसेल-मैक्सिस डील में चल रही जांच के सिलसिले में छापे मारे थे। छापेमारी के दौरा पी. चिदंबरम   भी मजूद थे। इस मामले में पी. चिदंबरम से भी पूछताछ हो सकती है क्यों कि इस जांच के दौरान ईडी को पता चला कि एयरसेल मैक्सिस केस में FIPB (विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड) अप्रूवल पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की तरफ से दिया गया था।

गौरतलब साल 2006 में मैक्सिस ने एयरसेल की 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी. बाकी की 26 फीसदी हिस्सेदारी अब एक भारतीय कंपनी, जो कि अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप से संबंधित है के पास है। इन 26 फीसदी शेयर का मालिकाना हक सुनीता रेड्डी के पास है जो कि अपोलो के ग्रुप फाउंडर डॉ सी प्रताप रेड्डी की बेटियों में से एक हैं। गौरतलब है कि ये मामला 2 जी स्पेक्ट्रम के दौरान सामने आया था।

एयरसेल-मैक्सिस डील उस वक्त जांच के घेरे में आ गई जब एयरसेल के मालिक सी सिवसंकरन ने शिकायत दर्ज करते हुए सीबीआई को यह बताया था कि उन पर मैक्सिस को अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए दबाव बनाया गया था.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.