पीएनबी घोटाला : ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी

Aazad Staff

Nation

प्रवर्तन निदेशालय(इडी) ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उनके परिवार की लगभग 637 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्‍त कर लिया है। ये संपत्तियां भारत के अलावा चार अन्‍य देशों से जब्त की गई हैं।

ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हीरा कारोबारी नीरव मोदी की विदेशी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।  इसके साथ ही नीरव मोदी के पांच ओवरसीज बैंक अकाउंट को सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इन खातों में तकरीबन 278 करोड़ रुपये जमा हैं। पूर्वी के नाम पर सिंगापुर के बैंक का एक अन्य खाता भी कब्जे किया गया है। इसमें 44 करोड़ रुपए का बैलेंस बताया जा रहा है। वहीं दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ की कीमत का एक मकान भी ईडी ने जब्त किया है। बता दें कि ये संपत्तियां भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों से जब्त की गई है। हालांकि ऐसे बेहद कम मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय एजेंसियों ने किसी आपराधिक जांच के तहत विदेश में संपत्तियों को जब्त किया है।

गौरतलब है कि नीरव मोदी पर 13 हजार 500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोप। पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस शाखा के अधिकारियों की मदद से इस घोटाले को अंजाब दिया गया था। इसके साथ ही नीरव मोदी के भाई, बहन और पिता पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दर्ज है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.