भूकंप के झटकों से हिला उत्तराखंड

Aazad Staff

Nation

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई

उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई।इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। बहरहाल इससे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले 12 फरवरी को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी।

उत्तराखंड में पिछले साल 28 दिसंबर में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटक महसूस किये गये थे। जिसके कारण लोग दहशत में आ गए थे।  हालांकि उस वक्त भी भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी। जिसके किसी प्रकार की जान मान की हानी नहीं हुई थी।  

बहरहाल उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अाने वाले 24 घंटों में भारी बारीश की संभावना जताई है। साथ ही यहां बारीश के कारण अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।  वहीं प्रशासन ने लोगों से एतियात बरतने की बात की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.