भूकंप के झटकों से हिला असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड
Aazad Staff
Nation
जम्मू कश्मीर और हरियाणा में आज सुबह आए भूकंप के झटके के बाद करीब 10: 20 मिनट पर असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है।
बुधवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में आए भूकंप के झटके के बाद असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। भूकम्प का केंद्र असम का सपतग्राम बताया जा रहा है।
हालांकि इस भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की अबी तर कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि 10 किमी गहराई में भूकम्प का केंद्र था। इन राज्यों में आए भूकम्प के झटके 25 से 30 सेकेंड तक महसूस किए गए। वहीं बिहार के कटिहार में ये झटके 30 सेकेंड तक महसूस किए गए।
और इसे भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भूकंप के झटके
बंगाल, बिहार, झारखंड और असम के कई इलाकों में भूकम्प के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, कोलकाता, पटना और कई अन्य शहरों में लोग ऑफिस और घरों से बाहर निकल आए। राजधानी पटना में भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.