2, 3 और 4 अक्टूबर को होने वाले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

Aazad Staff

Nation

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 2, 3 और 4 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर होने वाली 2, 3 और 4 अक्टूबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 2, 3 और 4 अक्टूबर को होनी है वे अपना एडमिट कार्ड आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि 16 अक्टूबर के बाद की परीक्षा का शेड्यूल पांच अक्टूबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते है। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिवेट किया जा चुका है। उम्मीदवार यहां लॉग इन कर परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल 1 के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती के लिए फरवरी में नोटिफिकेशन जारी किया था।  सभी चरणों की परीक्षाओं को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को चयनित पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड -

सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं। यहा आपको वेबसाइट के होमपेज पर Click Here to Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है। अब उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग इन करें। अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.