केरल राहत के लिए महीने का वेतन दान करें: सीएम विजयन दुनिया भर के मलयाली से निवेदन

Aazad Staff

Nation

तिरूवनंतपुरम। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने आग्रह किया कि सभी मलयाली प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए एक महीने का वेतन दान करें।

भारी बारिश और बाढ़ की आपदा झेलने वाले केरल को राहत पहुंचाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने दुनिया भर में फैले ‘मलयालियों’ से वित्तीय सहयोग की अपील की है। समाचार  के मुताबिक इसके लिए उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है। इसमें पिनारायी विजयन ने राज्य के पुनर्निर्माण के लिए मलयालियों से अपना एक माह का वेतन दान करने की अपील की है। उनके मुताबिक जिन लोगों के लिए एक बार में यह राशि दान करना मुश्किल है वे अगले दस महीनों के समय में यह सहयोग कर सकते हैं।

पिनारायी विजयन का यह भी कहना है कि दुनियाभर में फैले मलयाली अगर संगठित हो जाएं तो राज्य में आई इस प्राकृतिक आपदा से आसानी से उबरा जा सकता है। साथ ही ऐसा होने से नए केरल के निर्माण में राज्य को किसी तरह की वित्तीय परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय मूल के विदेशी मलयालियों से भी मदद की अपील की है।

इससे पहले इसी महीने के शुरुआती 20 दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद केरल में आई बाढ़ से करीब 350 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान लाखों लोगों को अस्थायी शिविरों में शरण लेनी पड़ी. एक आकलन के मुताबिक इस बाढ़ से राज्य को करीब 19,512 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच कई राज्यों ने केरल को राहत और बचाव सामग्री मुहैया कराने के अलावा आर्थिक मदद भी दी है। केंद्र की तरफ से भी अब तक केरल को 600 करोड़ की मदद मुहैया कराई गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.