देश में दिखी धनतेरस की धूम

Aazad Staff

Nation

आज के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की होती है पूजा

दिवाली के ठिक एक दिन पहले धनतेरस मनाने की पर्था है लेकिन क्या आप जानते है कि धनतेरस का मतलब क्या होता है।तो आईए आज हम आपकों बताते है कि सही माएने में धनतेरस का अर्थ क्या होता है। धन का मतलब समृद्धि से लिया गया है और तेरस यानी की तेरह, इसका मतलब ये हुआ कि धन को तेरह गुणा करना।

ये दिन कारोबारियों के साथ-साथ आमलोगों के लिए भी काफी खास होता है। धनतेरस के दिन  ये मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से समृद्धि, खुशियां और सफलता मिलती है। साथ ही सभी के लिए इस पूजा का खास महत्व होता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है और इस दिन धन और  आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरी पूजे जाते हैं। इस दिन कुबेर की भी पूजा अर्चना का भी बड़ा महत्व है।

हिंदू पूराणों के मुताबिक इसी दिन भगवान धनवंतरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुंद्र मंथन के  दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवंतरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है क्यों कि वो समुद्रमंथन के दौरान कई औषधियों को लेकर अपने साथ आए थे। धन्वन्तरि जो चिकित्सा का देवता कहा जाता है। आज के दिन लोगों उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना करते है।

धनतेरस के दिन हिंदू मान्यताओं के मुताबिक सोने-चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज के दिन धातु खरीदना  भी बेहद शुभ माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है। ये मान्यता है कि आज के दिन खरीद दारी करने से महालक्ष्मी का घर में शुभागमन होता है जिससे पैसे की कलेश दूर होती है। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.