दिल्ली के शीर्ष अधिकारियों के वाहनों पर भी लगेंगे नंबर प्लेट

Aazad Staff

Nation

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला अब हर वाहन में नजर आएंगे नंबर प्लेट

दिल्ली हाई कोर्ट ने वाहन पंजीकरण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। भारत में उच्च संवैधानिक पदाधिकारियों जैसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर की गाड़ियों पर भी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया है। अदालत ने कहा कि शीर्ष संवैधानिक अधिकारियों समेत हर वाहन को कानून का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा की हर वाहन पर पंजीकरण नंबर दिखना चाहिए।

पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में एक हफलनामा दाखिल किया गया था। इसमें कहा गया था कि मंत्रालय ने संबंधित प्राधिकारों को इन वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए पत्र लिखा है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना इनकी गाड़ियों के लिए भी रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है।

न्यायमूर्ती श्री हरिशंकर की पीठ ने कहा कि दिल्ली में हर वाहन को कानून का पालन करना चाहिए। पीठ ने केंद्र और आम आदमी पार्टी की सरकार को ये सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए है कि सभी अधिकारियों के वाहनों के नंबर जल्द से जल्द पंजीकृत हो जाए। बता दें कि ये आदेश गैर सरकारी संगठन की याचिका पर जारी किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.