सील किए गए घर का ताला तोड़ने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर एफआईआर दर्ज

Aazad Staff

Nation

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर एमसीडी द्वार एक मकान में सील तोड़े जाने पर दर्ज की गई है। बता दें कि मनोज तीवारी पर आईपीसी की धारा 188, 461 और 465 डीएमसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ना महंगा पड़ गया। रविवार को मनोज तीवारी ने नगर पालिका अधिकारियों के पिक एंड चूज सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के गोकुलपुर में एक अवैध कॉलोनी में सील किए गए एक घर का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  

बताया जा रहा है कि वो अपने लोकसभा क्षेत्र में सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। तभी लोगों ने उन्हें घेरकर सीलिंग से निजात दिलाने की मांग की।स्थानीय लोगों ने उन्हें एक मकान दिखाया जिस पर पूर्वी निगम की तरफ से सील लगाई गई थी। बीजेपी नेता ने तुरंत ही एक ईंट उठाकर मकान की सील तोड़ दी। जिस मकान पर सील लगी थी, वो रिहायशी मकान था। कुछ समय पहले निगम की तरफ से उस मकान को अवैध निर्माण के चलते सील कर दिया गया था।

वहीं इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ये खुद ही सुबह सीलिंग करते हैं और खुद ही शाम को जाकर ताला तोड़ देते हैं।  इन्हें क्या लगता है कि लोग बेवकूफ हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.