दिल्ली: पेट्रोल पंप डीलर 22 अक्टूबर को करेंगे हड़ताल

Aazad Staff

Nation

राजधानी दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने 22 अक्टूबर को हड़ताल करने का फैसला किया है। सोमवार को डीपीडीए ने कहा है कि वे 22 अक्टूबर को दिल्ली के सभी 400 पेट्रोल पंप को बंद रहेंगे।

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 400 पेट्रोल पंप  को बंद रखने का आह्वान किया है। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के विरोध में यह फैसला किया गया है।  दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप हैं, इनमें सीएनजी पंप भी शामिल है। ये सभी पेट्रोल पंप 22 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे से लेकर अगले दिन 23 अक्टूबर 2018 को प्रात: 5 बजे तक बंद रहेंगे।'

केन्द्र सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती और तेल कंपनियों को एक रुपये की कटौती वहन करने का निर्देश देकर दोनों ईंधनों पर ढाई रुपये प्रति लीटर दाम घटा दिए। इसके साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी इतनी ही कटौती वैट में की है जिससे इन राज्यों में ईंधन के दाम में पांच रुपये तक की कटौती हुई है। लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक वैट नहीं घटाया है।

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं से सटे राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने पेट्रोल, डीजल पर वैट में कटौती की है, लेकिन दिल्ली में वैट कम नहीं किये जाने से राजधानी में दोनों ईंधन के दाम पड़ोसी राज्यों से ऊपर हो गये हैं। दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश, हरियाणा में पेट्रोल का दाम क्रमश: 2.59 रुपये और 1.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 2.02 रुपये और 1.72 रुपये लीटर सस्ता है। पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल, डीजल सस्ता होने की वजह से दिल्ली के पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.