दिल्ली वालों को फिलहाल डीएनडी फ्लाईओवर के लिए नहीं देना होगा टैक्स

Aazad Staff

Nation

पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएनडी से टोल को रद्द कर दिया था।

दिल्ली - नोएडा को जोड़ने वाला डीएनडी ब्रिज फिलहाल टोल टैक्स फ़्री रहेगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किया गया ये फैसला फिलहाल बरकरार रहेगा. इस मामले में कोर्ट ने कंपनी को कहा कि इस मामले में इनकम टैक्स ने भी अर्जी दाखिल की  है और टोल कंपनी उसकी अर्जी पर जवाब दाखिल करे. इनकम टैक्स ने कहा है कि कंपनी टैक्स नहीं दे रही है, जबकि उनके ऊपर टैक्स बकाया है.  वहीं कंपनी ने कहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद हम टोल वसूल नहीं कर पा रहे है. सुप्रीम कोर्ट अब 21 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा.

वहीं इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि कंपनी के ऊपर टैक्स बकाया है फिर भी वह टैक्स नहीं दे रही. जबकि कंपनी का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद से हम टैक्स वसूल नहीं कर पा रहे हैं. पिछली सुनवाई में टोल कंपनी समेत सभी पक्षकारों को कैग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे. तब कोर्ट ने कहा था कि इस रिपोर्ट के सील बंद रहने का हमें कोई कारण दिखाई नहीं पड़ता.

बता दें कि टोल कंपनी की ओर मुकुल रोहतगी ने कहा कि कंपनी को रोजाना 50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है. DND टोल टैक्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टोल को रद्द कर दिया था और इसे लेकर नोएडा टोल ब्रिज कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.