दिल्ली : पिंक लाइन पर आज से साउथ कैंपस से लाजपत नगर के बीच मेट्रो शुरू

Aazad Staff

Nation

दिल्ली मेट्रो का विस्तार तकरीबन 300 किलोमीटर पहुच गया है।

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के शुरु होने से अब मात्र पांच मिनट में आईएनए से लाजपत नगर की दूरी पूरी की जा सकेगी। इसके साथ ही धौला कुंआ से लाजपत नगर की दूरी अब मात्र 16 मिनट में पूरी होगी। हालांकि पहले इसकी दूरी तय करने में एक घंटे का समय लगता था।

इस लाईन का उद्घाटन आज केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री केजरीवाल मेट्रो भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

इस सेक्शन की लम्बाई 8.1 किमी है और इस पर छह स्टेशन होंगे, जिनमें सर विश्वेश्वरैया मोती बाग, भीकाजीकामा प्लेस, सरोजिनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

इस लाईन के आ जाने से यात्रिय अब महज 16 मिनट में धौला कुंआ से लाजपत नगर, 5 मिनट 7 सेकेंड में आईएनए से लाजपत नगर, 16 मिनट 13 सेकेंड में हौजखास से लाजपत नगर, आईएनए से राजौरी गार्डन 23 मिनट 38 सेकेंड में, लाजपत नगर से राजौरी गार्डन 28 मिनट 45 सेकेंड में और लाजपत नगर से नेताजी सुभाष प्लेस 39 मिनट 46 सेकेंड में पहुंच सकेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.