अब राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली सरकार कराएगी मुफ्त में तीर्थ यात्रा

Aazad Staff

Nation

इस योजना के तहत 3 दिन और 2 रात की यात्रा कराई जाएगी।

दिल्ली सरकार राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को बेहतरीन तोहफा दे रही है अब दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से उपर ) को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराएगी। इस योजना के तहत एक साल में 77,000 दिल्लीवासी तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट ने 1000 बस खरीदे है जिसमें पांच रूटों पर एसी बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही अन्य तीन प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है।

तीर्थ यात्रा के लिए अभी पांच रूट तय किए हैं। इनमें मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, पुष्कर-अजमेर, अमृतसर-वाघा-आनंदपुर साहिब, वैष्णो देवी-जम्मू हैं।

इस यात्रा के दौरान मुसाफिरों के रहने के अलावा नाश्ता सहित दोपहर व रात के खाने का खर्च भी सरकार उठाएगी। हर यात्री का 2 लाख रुपये का बीमा भी कराया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली की हर विधानसभा से एक साल में 1,100 लोग योजना का फायदा ले सकेंगे।

सरकार जल्द ही योजना लांच करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को योजना का सीधा फायदा मिलेगा। खर्च की वजह से उनकी तीर्थ यात्रा पर जाने की मंशा अधूरी नहीं रहेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.