उत्तराखंड के चार जिलों में बादल फटने से घरों में घुसा मलवा, अगले 24 घंटे पड़ सकते है भारी

Aazad Staff

Nation

बादल फटने से मलबा घरों और दुकानों में घुस गया है।

उत्तराखंड में मानूसन पहुंचने में अभी वक्त है, लेकिन इससे पहले ही मौसम ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद उत्तराखंड में चार स्थानों पर बादल फटने से नुकसान हुआ है। मौसम के अचानक करवट बदलने के साथ ही उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। नैनीताल के बेताल घाट में बादल फटने से भारी तबाही मची है। भारी बारिश ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी घाटी क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है।  खेत मलबे से पट गए और कई घरों में पानी घुस गया। पैदल मार्ग बहने से करीब कई गांवों का संपर्क भी कट गया है।

वहीं चमोली में बारिश के दौरान मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा। मौसम के मिजाज को देखते हुए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क कर दिया है।जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ ही पुलिस भी अलर्ट मोड में है।

मौसम विभाग ने आने वाले अगले 24 घंटे भारी बताए है। मौसविभाग ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही  पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.