चक्रवात 'लेकिमा' से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३३ हुई

Aazad Staff

World

पूर्वी चीन में लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३३ हो गई है।स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के कारण पूरे क्षेत्र में भारी तबाही भी हुई है। १६ लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में चक्रवात 'लेकिमा' से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३३ हो गई है मरने वालों में अधिकतर योंगजिया काउंटी से हैं, जिसका प्रशासन वेनझोऊ सिटी देखता है। वही इस आपदा में १६ अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।

चक्रवात के कारण पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर है। 'लेकिमा' चक्रवात इस साल चीन में आया नौवां और सबसे शक्तिशाली चक्रवात है। शनिवार दोपहर को चक्रवात ने वेंलिंग शहर में दस्तक दी थी । इस दौरान१८७ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, और जोरदार बारिश हुई।

यहां मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से नदी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बैरियर झील उफान पर है, जिसके कारण आयी बाढ़ में कई लोग बह गये। करीब १०.८ लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है और झेजियांग में रहने वाले करीब ५० लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.