अयोध्या विवाद : भाजपा सांसद साक्षी महाराज को डी कंपनी ने दी बम से उड़ाने की धमकी

Aazad Staff

Nation

अयोध्या मसले में बढ़ते विवादित बयान को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महराज को शनिवार को आईएसडी काल के जरिए डी-कंपनी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने इसकी पुष्टि करते हुए एसपी को इसकी सूचना दी है।

अयोध्या मामले को लेकर विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक साक्षी महराज को शनिवार को आईएसडी कॉल के जरीए जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को डी कंपनी का आदमी बताया है और कहा कि उसे बम से उड़ा दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम अली अजलौनी बताया। उनसे कहा गया कि राम मंदिर को लेकर जो बयानबाजी वह दे रहे हैं, उसे तुरंत बंद कर दें नहीं तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

हालांकि साक्षी महाराज का कहना है कि इस तरह की धमकी दो दिनों से मिल रही थी लेकिन अभी कोई नाम नहीं बता रहा था, लेकिन इस बार फोन करने वाले ने अपना नाम भी बताया और खुद को डी कंपनी का आदमी भी बताया है।

गौरतलब हो कि साक्षी ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि जमा मस्जिद तोड़ों, अगर सीढ़ियों में मंदिर की मूर्तियां न निकले तो मुझे फांसी पर चढ़ा देना। माना जा रहा है कि इसी बयान के चलते उन्हें धमकी मिली है। दरअसल, साक्षी महाराज सांसद बनने से पहले से मंदिर आंदोलन से जुड़े हैं और कहते है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने और वह बनकर रहेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.