कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 : वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला सिल्वर पदक

Aazad Staff

Sports

गुजरात के गुरुराजा ने सिल्वर मेडल जीत भारत को दिलाया पहला मेडल

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स  की शुरुआत बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले ही दिन भारत ने जीत की ओर कदम बढ़ाते हुए सिल्वर पदक जीत कर खाता खोला है। 56 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के गुरुराजा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। 25 साल के गुरुराजा ने  249 किलो ( 111 और 138 ) वजन उठाया। वहीं मलेशिया के तीन बार के चैम्पियन मोहम्मद इजहार अहमद ने खेलों में नया रिकार्ड बनाते हुए 261 किलो ( 117 और 144 ) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।

जीत के बाद गुरु राजा ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि इन खेलों में भारत के लिए पहला मेडल जीता। यह मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं है लेकिन मुझे  सिल्वर मेडल जीतने की खुशी है।'

भारत का पदक तालिका में गुरुवार को पहला खाता खुला है वहीं आज सुबह ग्रुप ए मिक्स्ड टीम मुकाबले में भारत की साइना नेहवाल ने श्री लंका दिलरुक्षी बेरुवेलगे को 21-8, 21-4 से हरा दिया है। शाम को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.