आधार' के जरिए भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने की तैयारी

Aazad Staff

Nation

CVC की मदद से भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने में मिलेगी मदद।

केंद्रीय सतर्कता आयोग विशिष्ट पहचान संख्या आधार के जरिये गैर-कानूनी कमाई का पता लगाकर भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने  की तैयारी कर रहा है। सी.वी.सी ने रविवार को कहा कि विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेनदेन तथा संपत्ति सौदों के लिए आधार अनिवार्य है,  ऐसे में इसका इस्तेमाल भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

सी.वी.सी को उम्मीद है कि किसी व्यक्ति के स्थायी खाता संख्या (पैन) और आधार कार्ड के जरिए यह जानने में मदद मिल सकती है कि कार्ड धारक द्वारा किया गया वित्तीय सौदा उसकी आमदनी के दायरे में है या नहीं।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के.वी चौधरी ने रविवार को कहा कि हमने अवधारणा पत्र तैयार किया है। इसकी सहायता  से भ्रष्टाचारियों व अचल संपत्ती रखने वालों को पकड़ा जा सकता है। साथ ही उन्होने कहा कि आधार का इस्तेमाल कर आवश्यक जानकारी जुटा्ई जा सकती है।

चौधरी ने कहा कि अचल संपत्तियों और शेयरों से संबंधित वित्तीय लेनदेन के आंकड़े आयकर विभाग प्राधिकरण, पंजीकरण विभागों या वित्तीय आसूचना इकाई (एफ.आई.यू) तथा अन्य सरकारी एजेंसियों के कार्यक्षेत्र में उपलब्ध हैं

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.