सीटीईटी के एडमिट कार्ड 22 नवंबर को होंगे जारी, ऐसे करें चेक

Aazad Staff

Nation

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन सभी केन्द्रीय विद्यालयों जैसे केवी/एनवीएस आदि संस्थानों में खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को टीजीटी, पीजीटी आदि जैसे विभिन्न शिक्षण परीक्षाएं देने का मौका मिल सकेगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 22 नवंबर से डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार सीटीईटी की ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। साथ ही इस साईट पर सिलेबस और विषय से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते है।

जिन आवेदकों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाउनलोड नहीं हो सके है वो 30 नवंबर 2018 तक सीटीईटी यूनिट में अपने कनफर्मेशन पेज की कॉपी ले जाकर दिखा सकते हैं। यहां बता दें कि 30 नवंबर के बाद एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी रिक्वेस्ट नहीं ली जाएगी।  सीबीएसई की ओर से 9 दिसंबर, 2018 को सीटीईटी परीक्षा 2018 का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि सीटेट की परीक्षा 22 भाषाओं में आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए 92 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीटेट की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कि जाएगी। पहली पेपर सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से साम साढ़े चार बजे तक होगी।

ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड  

•    सबसे पहले CTET की ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

•    यहां आपको होमपेज एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा इस लिंक पर क्लिक करें  

•    अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन डीटेल, पासवर्ड आदि डालना होगा।

•    अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा  

•    अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें ।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.