क्रिकेट घोटाला : जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Aazad Staff

Nation

113 करोड़ रुपए के गबन से जुड़ा है ये मामला।

सीबीआई ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने धन के कथित दूरुपयोग के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत तीन लोगों  के खिलाफ श्री नगर की विशेष अदालत में चार्ज शीट दाखिल किया।

हालांकि कोर्ट में चार्जशीट पेश किए जाने के दौरान अब्दुल्ला को छोड़कर सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। एजेंसी ने जेकेसीए के तत्कालीन अध्यक्ष अब्दुल्ला, तत्कालीन महासचिव मोहम्मद सलीम खान, तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा और जे एंड के बैंक के एक कर्मचारी बशीर अहमद मिसगर पर रणबीर दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोप लगाये हैं।

कोर्ट ने इससे पहले चार्जशीट को स्‍वीकार करने से इसलिए इनकार कर दिया था क्‍योंकि सभी आरोपी मौजूद नहीं थे। बता दें कि यह मामला 2012 में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करीब 113 करोड़ रुपए के गबन से जुड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अप्रैल 2002 से दिसंबर 2011 के दौरान जेकेसीए को यह रकम ट्रांसफर की थी, लेकिन फंड का कथित तौर पर गबन कर लिया गया। हाईकोर्ट ने पिछले साल 9 मार्च को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए कहा कि पुलिस की जांच में तेजी और विश्वसनीयता का अभाव है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.