कांग्रेस के वरिष्ट नेता गुरुदास कामत का निधन

Aazad Staff

Nation

मुंबई के आरए पोदार कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाले कामत पेशे से वकील थे। 2009 से 2011 के बीच वे मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्यमंत्री और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी रहे। महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेताओं में उनकी गिनती की जाती थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हे आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होने अंतिम सांस ली। कामत के निधन पर कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता अस्पताल भी पहुंचे और शोक व्यक्त किया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होने ट्वीट कर कहा श्री गुरुदास कामत के अचानक और असामयिक निधन से शोकाकुल हूं। सरकार और पार्टी में वर्षों तक वह सहकर्मी रहे, इस अवस्था में उनका जाना दुखदायी है।’’

यूपीए सरकार के दौरान कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभारी भी बनाया गया था। हालांकि कुछ विवाद के बाद 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में उन्होने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया था।

मुंबई के आरए पोदार कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाले कामत पेशे से वकील थे। गुरुदास ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।   कामत 1984, 1991, 1998 और 2004 और 2009 में उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद भवन पहुंचे थे।  वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। कामत मुंबई से पांच बार सांसद चुने गए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.