कर्नाटक बजट सत्र को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में फिर शुरु हुआ विवाद

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन सरकार किसानों के 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेडीस गठबंधन के साथ सरकार तो बनी लेकिन सरकार बनने के बाद से ही ये विवादों से घिरी हुई है और इस बार विवाद का मुद्दा राज्य में बजट से जुड़ा हुआ है। हालात यह है कि 5 जुलाई को एचडी कुमारस्वामी सरकार के बजट पेश करने से पहले महज चार हफ्ते पुरानी सरकार के गिरने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि कि जो बजट उन्होंने चुनाव से पहले  पेश किया था उसे ही कुमारास्वामी आगे बढ़ाए, नया बजट पेश न करें। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के हस्‍ताक्षेप के बाद कुमारास्वामी नए बजट की तैयारी में जुट गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि बजट आना है लेकिन पेश हो पाएगा या नहीं इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पिछले साल फरवरी में जब बजट पेश हुए था तब के 100 एमएलए हार गए हैं।

कुमारस्वामी ने कहा कि ऐसे में नए विधायकों का भी ख्याल रखना है। सरकार 5 जुलाई को बजट पेश करना चाहती है। वहीं, सिद्दारमैया किसानों की कर्ज माफी के पक्ष में नहीं है।  जबकि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरकार बनने से पहले ही किसानों की कर्ज माफी की घोषणा कर दी थी और बाद में एक बैठक में किसानों की कर्ज माफी पर फैसला लिया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.