केजरीवाल ने दिया बयान, कहा कांग्रेस को वोट ना दें जनता, इससे नरेंद्र मोदी होंगे मजबूत

Aazad Staff

Nation

रविवार को मटियाला विधानसभा की कच्ची कॉलोनियों में सीवर लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने जनता को आगामी लोकसभ चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं देने की सलाह दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविरार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता से अपिल की है कि वो अपना कीमती वोट बहुत ही ध्यान से दे  इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019 में वोट न करने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देते है तो यह नरेंद्र मोदी को ही मजबूत करेगी।  आप अपने वोट बंटने न दें। सभी सात सांसद आप को ही चुनें। हालांकि  अरविंद केजरीवाल पहले भी कहते रहे हैं कि कांग्रेस को वोट करने का मतलब भाजपा को वोट करने के बराबर है।

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश मोदी सरकार को भगाने चाहता है। कभी ऐसा मत करना की कांग्रेस को वोट दे आओं। उन्होंने आगे कहा कि वोट अपने बंटने मत देना। इस बार सातों सीट (लोकसभा) आम आदमी पार्टी को देना।  इस बीच केजरीवाल ने भाजपा पर भी कई  आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के विकास के लिए भाजपा के सभी 7 सांसदों ने कुछ नहीं किया है।

बहरहाल मीडिया में पहले इस बात की चर्चा थी कि लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस गठबंधन के लिए संपर्क में है लेकिन अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद गठबंधन के मुद्दे पर विराम लग सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.