पुडुचेरी में CM और LG के बीच तना-तनी, धरने पर बैठे नारायणस्वामी

Aazad Staff

Nation

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों को लेकर उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बुधवार को राज निवास के सामने ही सो गए। उनका आरोप है कि बेदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रोक रही हैं।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर चलते हुए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायामस्वामी उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए राज निवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। सीएम और विधायक बेदी पर संविधान और पुडुचेरी सरकार के व्यापार नियम, १९९३  के खिलाफ काम करने का आरोप लगा रहे हैं। नारायणसामी का कहना है कि किरण बेदी ने पुडुचेरी की चुनी हुई सरकार के कई प्रस्ताव रोके हुए हैं जिनमें मुफ़्त चावल देने की योजना भी शामिल है।

मुख्यमंत्री नारायणसामी ने बुधवार को राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, और उपराज्यपाल किरण बेदी पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वो सरकार की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में भी हस्तक्षेप कर रही हैं।

राजभवन के बाहर काले कपड़े पहन उन्होंने अपना विरोध जताया। नारायणस्वामी दोपहिया वाहन वालों के लिए हेलमेट संबंधी नियम लागू करने का विरोध कर रहे हैं। उनकी केंद्र सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.