महाराष्ट्र राज्यपाल पर महबूबा का तंज, कहा- मैं भी ब्रिटेन की महारानी हूं…

Aazad Staff

Nation

आरएसएस को सेक्युलर संगठन बताये जाने पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर आरएसएस देश का सेक्युलर संगठन है, तो मैं इंग्लैंड की महारानी हूं।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर एक ट्वीट के जरिए तंज कसा है। महबूबा ने कहा अगर आरएसएस देश का स्क्युलर संगठन है, तो मैं इंग्लैड की महारानी हूं और इस ट्वीट को चांद से लिख रही हूं। मुफ्ती का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने कहा है कि आरएसएस सबसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष और समावेशी संगठनों में से एक है, क्योंकि इस संगठन ने लोगों के अपने विश्वास का पालन करने के व्यक्तिगत अधिकार का सम्मान किया है।

महबूबा मुफ्ती  ने सी विद्यासागर राव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है। इसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव के उस बयान को दिखाया गया है, जिसमें वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को धर्मनिर्पेश संगठन बता रहे हैं।

बता दें कि महबूबा मुफ्ती को आरएसएस का विरोधी माना जाता है। हालांकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार चलाई है और पिछले साल जून में भाजपा- पीडीपी से अलग हो गई। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.