छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण की 18 सीटों पर मतदान जारी

Aazad Staff

Nation

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए आज पहले सड़क की 18 सीटों पर मतदान हो रहे है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। वहीं परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 18 सीटों पर वोटिंग शूरु हो चुकी है। इनमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव जिले की 6 सीटें शामिल हैं। सोमवार सुबह 7 बजे से ही कुछ सीटों पर मतदान शुरू हो गए है, नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा के इंतजाम काफी पुख्ता किए गए हैं।  राज्य में चुनाव कार्य के लिए केंद्र से लगभग 65 हजार जवानों को यहां भेजा गया है।  जिनमें अर्धसैनिक बल और पुलिस बल के जवान शामिल हैं।

इस बार कुल 190 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे है। जानकारी के मुताबिक इन 190 में से 42 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस के 7 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि भाजपा का क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं है। बहरहाल इस बार 31.79 लाख मतदाता अपना वोट देंगे। इनमें पुरुषों की संख्या 16 लाख 21 हजार 839 और महिलाओं की संख्या 15 लाख 57 हजार 592 जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 89 है।

बता दें कि 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की  समय सीमा सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है इनमें राजनांदगांव जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव और खुज्जी तथा बस्तर जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र बस्तर, जगदलपुर एवं चित्रकोट शामिल हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अभी रमन सिंह की सरकार है। जो 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.