21 जनवरी को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, बरते ये सावधानियां

Aazad Staff

Nation

चंद्रग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस दौरान राहु-केतु के नॉडल पाइंट्स की सीधी रेखा में सूर्य-पृथ्वी-चंद्रमा आते हैं। 21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है।

साल 2019 में पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगने जा रहा है। इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण में चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। जिसकी वजह से चांद सुर्ख लाल रंग का नज़र आता है और यहीं कारण है कि इसे ब्लड मून का नाम दिया गया है।

कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण ? भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन 1 घंटा यानि 11.12 बजे तक रहेगा। वही ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।

इन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण - चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।  न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।

बरते ये सावधानियां 

बाहर न जाएं नुकीली चीजों से दूर रहें ग्रहण के समय भोजन न करें ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर नहाएं ग्रहण के बाद पूजा करें

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.