चंडीगढ़ में अप्रैल से लागू किया जा सकता है सवर्ण आरक्षण कानून

Aazad Staff

Nation

चंडीगढ़ में सवर्ण आरक्षण कानून को लागू करने की मंजूरी दे दी गई है और इसी के साथ प्रशासन ने इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सवर्ण आरक्षण कानून को अप्रैल में लागू किया जा सकता है।

केंद्र शासित चंडीगढ़ में रहने वाले आर्थिक रुप से कमजोर व गरीब सवर्णों के लिए एक अच्छी खबर है। चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही दस फीसदी सवर्ण आरक्षण को लागू कर सकती है। केंद्र सरकार से इसे मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है।

अगर सबकुछ ठिक रहा तो अप्रैल महीने तक सर्वण आरक्षण को लागू कर दिया जाएगा और अगर ऐसा होता है तो चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेशों में सवर्ण आरक्षण कानून लागू करने वाला पहला प्रदेश बन जाएगा।

चंडीगढ़ में हायर एजूकेशन सहित अब नौकरियों में भी जल्द सवर्ण आरक्षण कानून लागू हो जाएगा।केंद्र सरकार की ओर से एजूकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा को हायर एजूकेशन में सवर्ण आरक्षण कानून लागू करने और संबंधित कालेजों व विश्वविद्यालयों में इसे लागू कराने को लेकर केंद्र के एमएचआरडी की ओर से पत्र मिला है। इस संदर्भ में एजूकेशन सेक्रेटरी का कहना है कि लेटर मिलने के बाद हम इसे जल्द लागू करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

अब तक केवल तीन राज्यों में ही सवर्ण आरक्षण लागू - आर्थिक रुप से कमजोर व गरीब लोगों के लिए सवर्ण आरक्षण कानून को सबसे पहले गुजरात में लागू किया गया था। इसके बाद झारखंड और फिर उत्तर प्रदेश ने इसे अपने राज्य में लागू करने का ऐलान कर दिया। केंद्र की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब चंडीगढ़ इसे लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी भी जोरों पर चल रही हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.