केंद्र सरकार ने एक लाख सैनिकों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन की मांग खारिज की, सैन्यकर्मियों में नाराजगी

Aazad Staff

Nation

केंद्र सरकार नें एक लाख सैन्य अधिकारियों को बड़ा झटका दिया है। सैनिकों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन की मांग कर रहे आवेदन को सरकार ने खारीज कर दिया है। सरकार के इस फैसले ने ऑफिसर रैंक के लगभग एक लाख कर्मचारियों में से 87646 जेसीओ, 25434 नेवी और इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों को प्रभावित किया है।

केंद्र सरकार ने सेनाओं की लंबे समय से चली आ रही मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फैसले के बाद से सेना में काफी नाराजगी है। वहीं सैन्य मुख्यालय ने केंद्र सरकार से फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

बता दें कि इस फैसले का असर 1.12 लाख सैन्य कर्मियों पर पड़ेगा। इनमें 87,646 जूनियर कमीशंड अफसर (जेसीओ) और समान रैंक वाले नौसेना और वायुसेना के 25434 अफसर भी शामिल हैं।

सेना ने मांग की थी कि मासिक मिलिट्री सर्विस पे को 5500 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाए। बता दें कि सरकार अगर इस मांग को मान लेती तो हर साल सरकार को 610 करोड़ रुपए का खर्च उठाना होता।

सैनिकों की विशिष्ट सेवा स्थितियों और उनकी मुश्किलों को देखते हुए सशस्त्र बलों के लिए एमएसपी की शुरुआत की गई थी। बता दें कि एमएसपी की दो श्रेणियां हैं - एक अधिकारियों के लिए और दूसरी जेसीओ एवं जवानों के लिए। सातवें वेतन आयोग ने जेसीओ और जवानों के लिए 5200 और लेफ्टिनेंट से ब्रिगेडियर रैंक के बीच 15500 एमएसपी तय की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.