मायावती की बढ़ी मुश्किले सीबीआई ने कसा शिकंजा

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में मायावती 2007 से लेकर 2012 तक सत्ता में रहीं है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती की मुश्किले इन दिनों बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने मायावती पर 21 चीनी मिलों से जुड़े मामले में समीक्षा शुरू की है। बता दें कि इस मामले में पूर्व बसपा नेता और मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी सामने आ सकता हैं। बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार में हुई तमाम सरकारी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने की बात कही थी।

चीनी स्कैम से जुड़ा ये मामला 2010-11 में 21 चीनी मिलों से जुड़ा है। सीबीआई इस मामले में मायावती के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर सकती है। बहरहाल सीबीआई की जांच के दायरे में देवरिया, बरेली, लक्ष्मीगंज, हरदोई, रामकोला, चित्तौनी और बाराबंकी की चीनी मिलें हैं। सभी 21 मिलों को करीब 1100 करोड़ रुपए में बेचा गया था। प्रदेश में जैसे ही भाजपा की सरकार आई थी, उसी वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में सीबीआई जांच की बात कही थी।

मायावती पर ये है आरोप - मायावती सरकार पर आरोप है कि उन्होंने 21 चीनी मिलों को बेचा है । इनमें से 10 मिलें संचालित हो रही थीं। इन्हें बाजार की कीमतों से बहुत कम कीमत पर बेचा गया। ये चीनी मिलें 500 हेक्टेयर पर बनी थीं और तब इनकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.