भगवान राम की निंदा करने के मामले में कन्नड़ लेखक के खिलाफ मामला दर्ज

Aazad Staff

Nation

भगवान राम की निंदा करने के मामले में लेखक के एस भगवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेखक द्वार कन्नड़ भाषा में लिखी इस किताब में इस बात का दावा किया गया है कि राम कोई भगवान नहीं थे।

लेखक के.एस. भगवान को भगवान राम की निंदा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।  लेखक के  खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के अंतर्गत जानबूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

लेखक द्वार कन्नड़ भाषा में लिखी गई किताब  'राम मंदिर येके बेडा' (राम मंदिर की ज़रूरत नहीं है) में भगवान राम के बारे में लिखा गया है कि राम कोई भगवान नहीं थे। उनमें भी बाकी सभी इंसानों की तरह तमाम कमियां थीं। इस किताब में लेखक ने भगवत गीता के कुछ संदर्भों का जिक्र किया है, जिसमें भगवान राम के चरित्र को गलत बताया गया है। लेखक की इस किताब का दक्षिणपंथी गुटों के संगठन ने विरोध जताया है। इस संगठन का कहना है कि लेखक द्वार लिखी गई इस किताब में भगवान राम का अपमान किया है और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है। इस बात को लेकर दक्षिणपंथी गुटों ने शुक्रवार को लेखक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

इस मामले को लेकर भाजपा की कर्नाटक यूनिट ने राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से इस लेखक की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक एस सुरेश कुमार ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार के पास दो विकल्प हैं। सरकार लेखक को जेल भेजे या फिर मेंटल अस्पताल।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.