गन्ना किसानों के लिए 8500 करोड़ के राहत पैकेज को मंजूरी, पांच करोड़ किसानों को होगा फायदा

Aazad Staff

Nation

भारत में चीनी की हर साल 250 लाख टन खपत है।

गन्ना किसानों और चीनी मिलों के लिए केंद्र सरकार ने कैबिनेट ने 8500 करोड़ के मेगा चीनी पैकेज को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा जारी किए गए इस ऐलान से 5 करोड़ किसानों को फायदा होगा। बता दें कि सरकार इथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए 4400 करोड़ रुपए देगी। सरकार ने चीनी मिलों को बेलआउट करने के लिए ये पैकेज दिया है।

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान ने कैबिनेट के फैसले के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पैकेज में 1175 करोड़ रुपये चीनी मिलों को स्टॉक रखने के एवज में दिए जाएंगे। पासवान ने कहा कि चीनी मिलों को सहायता दिए जाने से वह किसानों के बकाये का भुगतान करने में सक्षम हो सकेंगी।

खबरों के मुताबिक सरकार 30 लाख एमटी का बफर स्टॉक बनाएगी। चीनी का एमएसपी 29 रुपए प्रति किलो तय किया जाएगा। चीनी मिलों को बफर स्टॉक रखने के लिए 1200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 30 लाख टन चीनी का बफर स्टॉक बनाने का फैसला लिया गया है। इस चीनी को मिलें अपने भंडारण में रखेंगी। उन्हें चीनी स्टॉक रखने के एवज में भारत सरकार 1175 करोड़ रुपये देगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.