पश्चिम बंगाल और राजस्थान उपचुना में भाजपा को मिली करारी हार

Aazad Staff

Nation

चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा सरकार को पूरी तरह से नकार दिया।

राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हुए उप-चुनावों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान में लोकसभा की 2 एवं विधानसभा की एक सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान में कुल विधानसभा सीटें 160 हैं।

अलवर से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव के खिलाफ एक लाख 96 हजार 496 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है जबकि अजमेर से कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 414 मतों से हराया है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को छह लाख 42 हजार 416 वोट तो भाजपा को चार लाख 45 हजार 920 मत मिले हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की बात करे तो यहां TMC का दबदबा है। भाजपा यहां पर भी अपना तीरंगा नही लहरा सकी । यहां  सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24-परगना जिले की नोआपाड़ा विधानसभा कांग्रेस से छीन ली है जबकि हावड़ा जिले की उलुबेड़िया लोकसभा सीट पर उसने अपना कब्जा बरकरार रखा है। हालांकि इन दोनों सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर जरूर रही है लेकिन पहले नंबर रही तृणमूल कांग्रेस से उसका फासला ज्यादा रहा है।

नोआपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63 हजार 18 मतों से हरा दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.