बुलंदशहर हिंसा : सीएम योगी से मिला शहीद इंस्पेक्टर का परिवार, 50 लाख से ज्यादा की मदद व एक सदस्यों को नौकरी देने का किया ऐलान

Aazad Staff

Nation

बुलंदशहर हिंसा में सोमवार को गोकशी के शक में भड़की भीड़ ने एक इंस्पेक्टर और एक नौजवान सुमित चौधरी को मौत के घाट उतार दिया। इसी संदर्भ में आज इंस्पेक्टर सुबोध का परीवार सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचा। जिसके बाद सीएम ने परिवारजनों से कई वादे किए।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को भड़की हिंसा के दौरान शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी को 40 लाख रुपये और माता-पिता को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने इन परिजनों के एक सदस्य को नौकरी देने का भी वादा किया है। इतन ही नहीं यहां आपको बता दें कि सुबोध सिंह के उपर 30 लाख का लोन था जिसका बकाया अब सरकार ने भरने का वादा किया है। साथ ही परिवाार के एक सदस्य को नौकरी देना का भी वादा किया है। वहीं डीजीपी ओपी सिंह ने उनके बच्चे की सिविल सर्विस की कोचिंग में मदद का भरोसा दिया।

सीएम योगी ने परिवार से मुलाकात के दौरान संवेदना जताते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है।  उन्होंने कहा कि मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि सीएम योगी से मुलाकात के दौरान आवास में डीजीपी ओपी सिंह, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रभारी मंत्री राजेश गर्ग समेत अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 27 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को एफआईआर में मुख्य आरोपी बनाया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.