राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र

Aazad Staff

Nation

तीन तलाक और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने पर दिया जा सकता है जोर

आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। राष्ट्रपति कोविंद के अभिभाषण के साथ आज 11 बजे बजट सत्र के पहले भाग की शुरूआत होगी।इसके साथ ही कोविंद के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संयुक्त सत्र को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे।

इस सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, इस दौरान सरकार पहले दिन ही आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी और 1 फरवरी को इस साल का केन्द्रीय बजट पेश किया जाएगा। वहीं 9 फरवरी के मध्यावधि अवकाश के बाद 5 मार्च को बजट सत्र का दूसरा भाग प्रारंभ होगा जो 6 अप्रैल तक चलेगा।

इस बजट सत्र में सरकार कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने पर जोर दे सकती है. जिसमें तीन तलाक संबंधी कानून, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले विधेयक को पारित कराने की कोशिश पर जोर दे सकती है।

बजट सत्र की पूर्व संध्या पर हुए सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, 'सरकार बजट सत्र के दौरान एक बार में तीन तलाक संबंधी विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास करेगी.' उन्होंने कहा कि हम आम सहमति बनाने के लिए विभिन्न दलों से बातचीत करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.