31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

Aazad Staff

Nation

31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह सत्र 13 फरवरी तक चलेगा। हालांकि यह पूर्ण बजट न होकर वोट ऑन अकाउंट होगा। इस सत्र में वित्त मंत्री अरुण जेटली देशवासियों को कई सौगात दे सकते है।

संसद का बजट सत्र इस वर्ष 31 जनवरी से शुरू होगा जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।बजट सत्र के दौरान नरेंद्र मोदी की सरकार वर्ष 2019 के लिए अंतरिम बजट पेश करेगी। इससे एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर सकते हैं।

इस बजट सत्र में वित्त मंत्री अरुण जेटली देशवासियों को कई सौगातों की घोषणा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री छठी बार संसद में बजट पेश करेंगे।  वर्ष 2018 में 29 जनवरी को बजट सत्र शुरू हुआ था और 6 अप्रैल को खत्म हुआ था।

बजट को फरवरी के अंत में प्रस्तुत किए जाने की ब्रिटिशकालीन परंपरा को 2017 में मोदी सरकार ने खत्म कर जेटली ने पहली बार आम बजट को एक फरवरी को पेश किया था।  जिसके पिछे ये तर्क निकाला जा रहा था कि एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले सभी बजट प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाए ताकि समय पर धन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस बदलाव के साथ ही रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा को भी समाप्त कर इसे आम बजट में ही मिला दिया गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.