बजट सत्र २०१९ : एक फरवरी को पीयूष गोयल कर सकते है ये बड़ी घोषणाएं

Aazad Staff

Nation

१ फरवरी २१०९ के बजट में किसानों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए कुछ घोषणाएं की जा सकती हैं। यहां बता दें कि अंतरिम बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने की उम्मीद नहीं है।

केंद्र की मोदी सरकार इस साल अपना अंतरिम बजट संसद में पेश करेगी। १ फरवरी को अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल संसद में आम बजट पेश करेंगे। बता दें कि वित्त मंत्रालय ने इस बात की पुष्टी की है कि २०१९ - १९२० के लिए सरकार पूर्ण बजट नहीं, बल्कि अंतरिम बजट पेश करेगी। बता दें कि मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। इस बजट में किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कुछ बड़ा ऐलान किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार टैक्स छूट सीमा बढ़ा सकती है। मध्य वर्ग के लिए न्यूनतम आय योजना और किसानों के लिये राहत पैकेज की इस बजट में घोषणा कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि बजट सत्र ३१  जनवरी से शुरू होकर १३ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पहले दिन सरकार संसद में आर्थिक सर्वेक्षण बिल पेश करेगी।

अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल को बनाया गया है क्योंकि वित्त मंत्री अरुण जेटली का अमेरिका में इलाज चल रहा है। वहीं अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं तो चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली नई सरकार ही पूर्ण बजट पेश करेगी।

लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में जो पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी उसकी ही सरकार बनेगी। नई सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी और उससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.