यहां मिलेगा पुराने एसी के बदले नया एसी, इस कंपनी ने शुरू किया ऑफर

Aazad Staff

Nation

शुरू में बांटे जाएंगे 10 हजार एयर कंडिशनर। कंपनी का यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है।

अगर आप भी इस गर्मी अपना पुराना एसी बदलकर नया एसी लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास है। बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लाया है।  इस स्कीम के तहत आपको 47 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके जरिए आप अपना पुराना एसी बदल कर नया ऐसी ले सकते है।

स्कीम के तहत वोल्टास, एलजी और गोदरेज ब्रैंड के एसी दिए जाएंगे। अगर कोई 5 स्टार रेटिंग वाला एसी बाजार में 30 हजार का मिल रहा है, तो छूट के बाद BSES अपने उपभोक्ताओं को वह एसी 15,900 रुपये में देगा लेकिन इसके लिए कन्जयूमर को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शुरू में कंपनी ऐसे 10 हजार एसी ही बांटेगी।

खबरों के अनुसार प्रवक्ता के मुताबिक एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर सालाना 7500 (स्पलिट) और 6500 रुपये (विंडो) की बचत करता है. स्कीम के तहत आप वोल्टास, एलजी और गोदरेज ब्रांड के एसी बदल सकते हैं।

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए उपभोगता को हेल्पलाइन 011-3999970 या टोल फ्री नंबर- 19123 पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद उपभोक्ता का नाम या CA नंबर दर्ज करना होगा। बता दें की ये कंपनी 15 दिन में एसी देने का दावा कर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.