मुस्लमानों को पाकिस्तानी कहने पर होनी चाहिए सजा- असदुद्दीन ओवैसी

Aazad Staff

Nation

राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा जो लोग वंदे मातरम और देश का का सम्मान नही करते उन लोगों को बांग्लादेश या पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत में रहने वाले मुस्लमानों को पाकिस्तानी कहे जाने को लेकर दंडनीय अपराध घोषित करने की मांग की है। बता दें कि ओवैसी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस के दौरान यह मांग रखी।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज आजादी के 70 साल बाद भी हमें पाकिस्तानी कहा जाता है। अब तो हमें तिरंगा ले जाने पर भी मना करते हैं। मैं चाहता हूं कि एससी-एसटी की तरह एक कानून होना चाहिए कि किसी को पकितानी कहे जाने पर ग़ैर जमानती अपराध बनाया जाए।

असदुद्दीन ओवैसी की बातों पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा जो लोग वंदे मातरम का सम्मान नहीं करते हैं और जो पाकिस्तानी झंडे को फहराते हैं उनपर कार्रवाई करने का बिल लाया जाना चाहिए।  विनय कटियार ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कराया तो इस देश में रहने की क्या आवश्यकता है। इसके साथ ही कहा कि ऐसे लोगों को अलग भूभाग दे दिया गया है। बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं यहां क्या काम।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.