बच्चों के लिए बनेगा नीले रंग का 'बाल आधार' कार्ड

Aazad Staff

Nation

विदेशी विश्वविद्यालय में आवेदन करने के लिए भी बाल आधार की जरूरत हेगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) देश के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करता है। यूआईडीएआई देश में पहली बार पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बगैर बॉयोमैट्रिक वाला नीले रंग का 'बाल आधार' कार्ड जारी करने जा रहा है। बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला आधार नीले रंग का होगा।

यूआईडीएआई ने ट्वटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि पांच वर्ष पूर्ण होने पर बॉयोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होगा और यदि सात वर्ष की आयु पूर्ण से होने से पहले ऐसा नहीं किया जायेगा तो आधार कार्ड निलंबित हो जायेगा। इसको लेकर यूआईडीएआई ने एक इंफोग्राफिक जारी किया है जिसमें नीले रंग का आधार कार्ड दर्शाया गया है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार पंजीयन के लिए माता-पिता में किसी एक का आधार कार्ड लगाना होता है। उनका बॉयोमैट्रिक रिकॉर्ड नहीं किया जाता है और उसका सिर्फ फोटा लिया जाता है।

पंद्रह साल की आयु पूर्ण होने पर भी बॉयोमैट्रिक अपडेट किया जाता है। यदि बच्चे की उम्र पांच वर्ष से अधिक है तो पंजीयन फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल से जारी पहचान पत्र लगाना अनिवार्य है।

बच्चे के लिए बाल आधार कार्ड बनाने का तरिका - 

अपने बच्चे के साथ आधार इनरोलमेंट सेंटर जाएं और फॉर्म भरें।

सेंटर पर बच्चे का और माता पिता में से किसी एक का जीवन प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

सेंटर पर बच्चे की फोटो खींची जाएगी जो बाल आधार पर लगेगी

बाल आधार माता पिता में किसी एक के आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा

यहां बच्चे की कोई बायोमेट्रिक डिटल नहीं ली जीएगी। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जमा कराएं।  

 वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन के बाद कंफर्मेशन मैसेज रजिस्डर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

कंफर्मेशन मैसेज मिलने के 60 दिनों के भीतर माता पिता के रजिस्टर्ड पते पर बाल आधार भेज दिया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.