गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

Aazad Staff

Nation

बीजेपी ने 28 नए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान। अब तक 134 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 28 नामों की घोषणा की गई है।हालांकि बीजेपी इससे पहले अपनी पहली सूची में 70 और दूसरी सूची में 36 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

बीजेपी की तीसरी सूची में अबदासा से छबीलभाई पटेल, मांडवी से वीरेन्द्र सिंह जडेजा, रापर से पंकज भाई मेहता, दसाड़ा से रमणभाई वोरा, ध्रांग्रध्रा से जयरामभाई धनजीभाई सोनगरा, मोरबी से कांतिभाई अमृतिया, राजकोट पूर्व से अरविंदभाई रैयाणी, राजकोट दक्षिण से गोविंदभाई पटेल, राजकोट ग्रामीण से लाखाभाई सागठीया और जामनगर दक्षिण से आर बी फलदु के नाम शामिल हैं ।

वहीं पार्टी उम्मीदवारों की सूची में वीसावदर से किरीटभाई पटेल, केशोद से देवाभाई पूजाभाई मालम, कोडिनार से प्रो. डा. रामभाई वाढेर, सावरकंडला से कमलेशभाई कानाणी, तलाजा से गौतमभाई गोपालभाई चौहाण, गारियाधर से केशुभाई हिरजीभाई नाकराणी, पालीताणा से भीखाभाई बारैया, बोटाड से सौरभभाई पटेल, जंबुसर से छत्रसिंह मोरी,  जैसे की नाम शामिल है।

बहरहाल गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने है। पहले चरण का चुनाव 9 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होना है। आपको बता दें कि पहले चरण के लिए 19 जिलों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों और दूसरे चरण में 14 जिलों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है। वहीं चुनाव के मतगणना की गीनती 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ की जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.