राम मंदिर विवाद मामले में प्राइवेट मेंबर बिल लाने की तैयारी में जुटे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा

Aazad Staff

Nation

राम मंदिर विवाद मामले में भाजपा इस शीतकालीन सत्र के दौरान प्राइवेट मेंबर बिल ला सकती है। इस बिल के आने से राम मंदिर के निर्माण में सहायता मिलेगी। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने गुरुवार को ट्विटर कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत कई अन्य नेताओं को चुनौती दी है कि वे इस मुद्दे पर अपना स्टैंड क्लियर करें।

राम मंदिर विवाद मामले में एक बार फिर से राजनीति गरमाती नजर आ रही है। राज्यसभा में सांसद राकेश सिन्हा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाने का ऐलान कर दिया है। राकेश सिन्हा ने गुरुवार को इस सिलसिले में कई ट्वीट किए। इस बात में कोई दो राय नहीं कि आगामी लोकसभा चुनाव (2019) से ठीक पहले अयोध्या मुद्दा एक बार फिर संसद के साथ-साथ पब्लिक डिबेट का हिस्सा बनने जा रहा है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक टाल दी है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू केंद्र सरकार पर अय़ोध्या में राम मंदिर बनाने पर दबाव बना रहे है।

क्या होता है प्राइवेट मेंबर बिल?

-किसी भी कानून को पारित कराने के लिए सबसे पहले बिल पेश किया जाता है। -संसद के सदन लोकसभा और राज्यसभा में कोई बिल पेश कर पास करने के बाद ही राष्ट्रपति की सहमति मिलने से वह कानून का रूप लेता है। संसद में बिल सरकार के किसी भी मंत्री या संसद के किसी भी सदस्य के जरिए लाया जा सकता है। सरकार के मंत्री अगर बिल लाते हैं तो उसे गवर्नमेंट बिल और दूसरी स्थिति को प्राइवेट मेंबर बिल के रूप में जाना जाता है। -लोकसभा और राज्यसभा में जो सांसद मंत्री नहीं है वह एक निजी सदस्य कहलाए जाते हैं।

बता दें कि लोकसभा में ऐसे सदस्यों की ओर से जो विधेयक पेश किया जाता है, उसे निजी विधेयक या प्राइवेट मेंबर बिल के तौर पर जाना जाता है लेकिन प्राइवेट मेंबर बिल के पारित होने की संभावना काफी कम रहती है क्योंकि इन विधेयकों का कानून का रूप लेना सरकार के रुख पर भी निर्भर रहता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.