उपचुनाव रिजल्ट: लोकसभा की 4 में से 3 सीटें हारी भाजपा

Aazad Staff

Nation

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर परिणाम घोषित

तीन राज्यों की 4 लोकसभा और 9 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। नतीजे घोषित किए जाने के बाद भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन उपचुनाव में भआजपा के खाते में 4 सीटे मिली है। विपक्षी दलों ने एक बार फिर बाजी मार ली है। विपक्षिय दलों ने इन चुनाव में 10 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। इन उपचुनाव नतीजों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि 2014 के आम चुनाव के बाद देश में बीते चार साल में 27 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। जिनमें भाजपा को सिर्फ 5 पर जीत हासिल हुई। इस चुनाव में भाजपा ने अपनी जीती हुई 8 सीटें गंवा दीं है।

बहरहाल इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट, महाराष्ट्र की पालघर और उत्तर प्रदेश की ही नूरपुर विधानसभा सीट थीं। इसमें कैराना और नूरपुर में एकजुट विपक्ष के आगे भाजपा ने घुटने टेक दिए। बहुचर्चित कैराना लोकसभा सीट पर रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने बड़ी जीत हासिल की है।  बहुचर्चित कैराना लोकसभा सीट पर रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने बड़ी जीत हासिल की है. तबस्सुम को 481182 वोट मिले. वहीं, बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को 436564 वोट मिले हैं. तबस्सुम ने 44618 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।

वहीं महाराष्ट्र के गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर एनसीपी उम्‍मीदवार मधुकर कुकड़े ने जीत दर्ज की है। मधुकर को 442213 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के उम्‍मीदवार हेमंत पटले को 384116  वोट मि‍ले हैं. एनसीपी ने 48097 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.